प्रेम और इबादत के महीने, पवित्रर रमज़ान, की शुरुआत के साथ हज़रत अमीरुल मोमिनीन अली (अलैहिस्सलाम) की इस बरकत भरे महीने से संबंधित हदीसें आप सम्मानित पाठकों के लिए संकलित की गई हैं, जिन्हें प्रतिदिन “अलवी हदीसें” शीर्षक के अंतर्गत रमज़ान करीम के विशेष खंड में प्रकाशित किया जाएगा।
पहले दिन की हदीस
अमीरुल मोमिनीन (अलैहिस्सलाम) ने फ़रमाया:
“ऐ लोगो! यह महीना (रमज़ान) वह महीना है जिसे अल्लाह ने अन्य महीनों पर श्रेष्ठता प्रदान की है, जैसे हम अहलुल बैत को अन्य लोगों पर श्रेष्ठता दी गई है।”
أیها الناس: إن هذا الشهر شهر فضله الله على سائر الشهور کفضلنا أهل البیت على سائر الناس.
स्रोत
फ़ज़ाइल अल-अश्हुर अस-सलासा, शैख सदूक़, पेज 108
से लिया गया: रमज़ान के पहले दिन हज़रत अमीरुल मोमिनीन (अलैहिस्सलाम) का ख़ुत्बा