Most searched:

آغاز نشست‌های علمی و قرآنی آستان مقدس علوی در استان‌های عراق

इराक़ में पवित्र अलवी रौज़े की तरफ़ से इल्मी और क़ुरआनी जलसे शुरू

पवित्र अलवी रौज़े के दारुल क़ुरआन ने क़ुरआनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इराक़ के विभिन्न प्रांतों में इल्मी गोष्ठियों की एक श्रृंखला शुरू की है।

पवित्र अलवी रौज़े के वैचारिक और सांस्कृतिक मामलों के विभाग से जुड़े दारुल क़ुरआन ने इराक़ के विभिन्न प्रांतों में अपनी इल्मी गोष्ठियों की श्रृंखला शुरू की है। यह गोष्ठियां हुसैनिया-ए-हज़रत ज़हरा (सलामुल्लाह अलैहा) के सहयोग सो अंजाम दी जा रही हैं। यह हुसैनिया मौकिब-ए-रहरवान-ए-कर्बला (कर्बला की ओर पैदल जाने वाले ज़ायरीन) से जुड़ा है।

इन गोष्ठियों का उद्देश्य क़ुरआनी संस्कृति का प्रसार, धार्मिक जागरूकता बढ़ाना और समाज में पवित्र क़ुरआन की शिक्षाओं की समझ को गहरा करना है।

दारुल क़ुरआन के प्रभारी अला मोहसिन ने समाचार केंद्र से बातचीत में कहा, “इस कार्यक्रम के तहत बाबिल प्रांत में ‘फ़साहत और पवित्र क़ुरआन’ शीर्षक से एक इल्मी गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें पवित्र क़ुरआन के ज्ञान और उसकी बलाग़त के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।

यह गोष्ठी दारुल क़ुरआन के उन प्रयासों का हिस्सा है जिनका उद्देश्य क़ुरआनी संस्कृति की जड़ों को गहरा करना, इस्लामी मूल्यों को मज़बूत करना और एक ऐसा जागरूक समाज तैयार करना है जो पवित्र क़ुरआन से प्रेरित ज्ञान से समृद्ध हो।”

और सामग्री

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *