Most searched:

نهروان

जंगे नहरवान, मौला अली ने ख़वारिज के विद्रोह का सामना कैसे किया

नहरवान की जंग अमीरुल मोमिनीन (अलैहिस्सलाम) की ख़िलाफ़त के दौर की आख़िरी जंग थी, जो विद्रोही ख़वारिज के साथ हुई। सिफ़्फ़ीन की जंग में मध्यस्थता की घटना के बाद ख़वारिज मौला-ए-मुत्तक़ियान से अलग हो गए और उनका विरोध करने लगे। अंत में इस समूह को अमीरुल मोमिनीन (अलैहिस्सलाम) की सेना के हाथों भारी हार का सामना करना पड़ा

नहरवान की जंग अमीरुल मोमिनीन (अलैहिस्सलाम) के शासनकाल की सबसे महत्वपूर्ण जंगों में से एक थी। यह 9 सफ़र, 37 हिजरी को हुई। सिफ़्फ़ीन की जंग में मध्यस्थता (तहकीम) की घटना के बाद ख़वारिज ने धर्म की अपनी विशेष व्याख्या के आधार पर हज़रत अली (अ.स.) और उनके समर्थकों को काफ़िर कहने लगे। वे उनके विरुद्ध युद्ध करना धार्मिक कर्तव्य मानने लगे।

यह लड़ाई उन कट्टरपंथी समूहों के विरुद्ध हज़रत अली (अ.स.) के दृढ़ रुख़ को दर्शाती है, जो धर्म की ग़लत व्याख्या करके इस्लामी समाज में फूट और फ़ितना पैदा कर रहे थे।

ख़वारिज कौन थे और उनका उदय कैसे हुआ?

ख़वारिज मूल रूप से जंग-ए-सिफ़्फ़ीन में अमीरुल मोमिनीन हज़रत अली (अलैहिस्सलाम) की सेना का हिस्सा थे। बाद में उन्होंने हज़रत अली (अ.) पर कुफ़्र का आरोप लगाया और उनके विरुद्ध विद्रोह कर दिया। मुसलमानों के इमाम के ख़िलाफ़ बग़ावत करने के कारण उन्हें ख़वारिज कहा गया।।

ख़वारिज का नारा: ‘ला हुक्मा इल्ला लिल्लाह’

«لا حکم الا لله» ख़वारिज का नारा था। लेकिन अमीरुल मोमिनीन (अलैहिस्सलाम) ने इसका सामना करते हुए इस नारे की धोखा देने वाली और गुमराह करने वाली असलियत उजागर की।

जब अमीरुल मोमिनीन (अलैहिस्सलाम) कूफ़ा पहुँचे, तो ख़वारिज में शामिल ज़रआ बिन बुर्ज ताई और हरक़ूस बिन ज़ुहैर उनके पास आए और बोले: «لا حکم إلا للّه؛ हुकूमत (सत्ता) केवल के लिए है।»

इमाम ने जवाब दिया: «यह बात सही है, लेकिन इसका तात्पर्य ग़लत है।»(1)

ख़वारिज ने हज़रत अली (अ.) पर कुफ़्र का आरोप क्यों लगाया?

ख़वारिज ने जंग-ए-सिफ़्फ़ीन में तहकीम की प्रक्रिया का कड़ा विरोध किया। उन्होंने अमीरुल मोमिनी के भेजे हुए प्रतिनिधि का इनकार करते हुए मौला अली पर कुफ़्र का आरोप लगाया!

जब अमीरुल मोमिनीन (अलैहिस्सलाम) ने अब्दुल्लाह बिन अब्बास को ख़वारिज से बातचीत करने के लिए भेजा, तो उन्होंने ख़वारिज से पूछा: «आप लोग अमीरुल मोमिनीन (अलैहिस्सलाम) से नाराज़ क्यों हैं?»
उन्होंने जवाब दिया: «वे अमीरुल मोमिनीन थे, लेकिन जब उन्होंने ख़ुदा के दीन में मध्यस्थता स्वीकार की, तो ईमान से बाहर हो गए। अब उन्हें पहले अपने कुफ़्र का इक़रार करना होगा और फिर तौबा करनी होगी। उसके बाद ही हम दोबारा उनके साथ होंगे।»
इब्ने अब्बास ने कहा: «जिस मोमिन के ईमान में शक शामिल न हुआ हो, उसके लिए यह उचित नहीं कि वह अपने कुफ़्र का इक़रार करे।»(2)

जंगे नहरवाल ने पहले इमाम अली की भविष्यवाणी

युद्ध शुरू होने से पहले ख़वारिज नहरवान नदी की ओर बढ़े। इसी दौरान हज़रत अली (अलैहिस्सलाम) ने ख़वारिज की सेना के बारे में एक भविष्यवाणी की, जो बाद में सच साबित हुई।

जब अमीरुल मोमिनीन अली (अलैहिस्सलाम) नहरवान की ओर बढ़ रहे थे, तो उनके सहाबियों में से एक, जो आगे चल रहा था, तेज़ी से उनके पास आया और अर्ज़ किया: «ख़ुशख़बरी है, ऐ अमीरुल मोमिनीन!» उन्होंने पूछा: «क्या ख़ुशख़बरी है?»

उसने कहा: «जब उन लोगों को आपके आने की ख़बर मिली, तो वे नदी पार कर गए। ख़ुशख़बरी हो कि अल्लाह ने उन्हें आपके क़ाबू में दे दिया है।»

उन्होंने पूछा: «क्या तुमने ख़ुद उन्हें नदी पार करते देखा है?» उसने जवाब दिया: «हाँ।» फिर अपने इसे तीन बार क़सम दिलाई लेकिन उसने हर बार अपनी बात दोहराई।

इमाम ने फ़रमाया: «ख़ुदा की क़सम, उन्होंने नदी पार नहीं की है और न ही करेंगे, क्योंकि उनके मारे जाने की जगह नदी की इसी पार है। उस ख़ुदा की क़सम, जिसने दाने को चीरा और इंसान को पैदा किया, वे असलास और क़स्र-ए-बूरान तक नहीं पहुँचेंगे कि उससे पहले ही ख़ुदा उन्हें मार डालेगा। और जिसने झूठ कहा होगा, वह हार जाएगा।»

फिर एक और सवार दौड़ता हुआ आया और उसने पहले व्यक्ति की बात दोहराई, लेकिन इमाम ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। इसी तरह दूसरे सवार भी आए और वही बात कहते रहे।

फिर इमाम उठे और घोड़े को मोड़ कर चल दिए।

समूह में से एक युवक ने कहा: «ख़ुदा की क़सम, मैं उनके पास जाऊँगा और अगर वे नदी पार कर चुके होंगे, तो इस भाले की नोक उनकी आँख में घोंप दूँगा। क्या वे ग़ैब का इल्म होने का दावा करते हैं?»

जब अमीरुल मोमिनीन (अलैहिस्सलाम) नदी के पास पहुँचे, तो उन्होंने देखा कि एक समूह ने तलवारों की म्यानें तोड़ दी थीं और अपने घोड़ों की पूँछें काट दी थीं। वे घुटनों के बल बैठे थे और ऊँची आवाज़ में एक मध्यस्थता (तहकीम) को स्वीकार करने की बात कह रहे थे।

वह युवक नीचे उतरा और बोला: «ऐ अमीरुल मोमिनीन (अलैहिस्सलाम), पहले मुझे आप पर शक था। अब मैं ख़ुदा और आपके सामने तौबा करता हूँ। कृपया मुझे माफ़ कर दीजिए।»

इमाम ने फ़रमाया: «ख़ुदा ही गुनाहों को माफ़ करता है। उसी से माफ़ी माँगो।»(3)

जंगे नहरवान में हज़रत अली (अ.) की युद्धनीति

अमीरुल मोमिनीन हज़रत अली (अलैहिस्सलाम) नहीं चाहते थे कि उनकी सेना युद्ध की शुरुआत करे।

जब अमीरुल मोमिनीन अली (अलैहिस्सलाम) नहरवान पहुँचे, तो उन्होंने अपनी सेना को आदेश दिया कि जब तक दुश्मन हमला न करे, युद्ध शुरू न करना। ख़वारिज के सैनिक ने अमीरुल मोमिनीन (अलैहिस्सलाम) की सेना पर हमला किया और तीन लोगों को शहीद कर दिया। इसके बाद अमीरुल मोमिनीन (अलैहिस्सलाम) ख़ुद मैदान में उतरे और उसे मार गिराया। फिर उन्होंने अपने साथियों से फ़रमाया: «अब हमला करो। ख़ुदा की क़सम, तुममें से केवल दस लोग मारे जाएँगे और ख़वारिज में से दस से अधिक लोग ज़िंदा नहीं बचेंगे। इस आदेश पर उनके साथियों ने हमला किया और ख़वारिज को हरा दिया। इस लड़ाई में अमीरुल मोमिनीन (अलैहिस्सलाम) के नौ साथी मारे गए और ख़वारिज में से केवल आठ लोग ज़िंदा बचे।»(4) इस तरह हज़रत अली (अ.स.) की भविष्यवाणी सच साबित हुई।

मैंने फ़ितने की आँख फोड़ दी!

अमीरुल मोमिनीन अली (अलैहिस्सलाम) ने अपने कथन में नहरवान और जमल के युद्ध को समाज में पैदा हुए फ़ितने को जड़ से मिटाने का क़दम बताया और कहा कि अगर उन्होंने यह काम न किया होता तो कोई दूसरा इसे करने का साहस न कर पाता।

ताबेईन की प्रमुख हस्तियों में से एक और मौला-ए-मुत्तक़ियान के सहाबी ज़िर बिन हुबैश रिवायत करते हैं कि अमीरुल मोमिनीन अली (अलैहिस्सलाम) ने फ़रमाया: «मैंने फ़ितने को जड़ से उखाड़ दिया। अगर मैं न होता, तो कोई भी नहरवान वालों और जमल वालों से नहीं लड़ता। अगर मुझे यह डर न होता कि तुम थक जाओगे, काम छोड़ दोगे और केवल सावभ के भरोसे बैठ जाओगे, तो तुम्हारे पैग़म्बर (सल्लल्लाहु अलैहि व आलिहि वसल्लम) ने इन लोगों से युद्ध करने वाले के बारे में फ़रमाई थीं। यह उस व्यक्ति के बारे में है, जो उनकी गुमराही को पहचानता है और हमारे रास्ते को हिदायत का रास्ता मानता है।»(5)

ख़वारिज के बारे में एक नसीहत

अमीरुल मोमिनीन अली (अलैहिस्सलाम) की जीत के बावजूद, ख़वारिज एक राजनीतिक, वैचारिक और सैन्य समूह के रूप में बने रहे। लेकिन मौला-ए-मुत्तक़ियान ने अपने बाद शियों को ख़वारिज से लड़ने से मना किया।

अमीरुल मोमिनीन अली (अलैहिस्सलाम) ने फ़रमाया: «मेरे बाद ख़वारिज से मत लड़ना; क्योंकि जो व्यक्ति हक़ की तलाश में था, लेकिन उस तक पहुँचने के रास्ते में ग़लती कर बैठा, वह उस व्यक्ति जैसा नहीं है जिसने बातिल के लिए कोशिश की और उसे पा लिया।»(6)

 

स्रोत
1. बिहार अल-अनवार, खंड 33, पेज 386
2. बिहार अल-अनवार, खंड 33, पेज 346
3. बिहार अल-अनवार, खंड
33, पेज 346
4. बिहार अल-अनवार, खंड 33, पेज 346
5. बिहार अल-अनवार, खंड 33, पेज 356
6. नहज अल-बलाग़ा, खंड 1, पेज 94

और सामग्री

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *