Most searched:

बच्चों के दिल में हज़रत अली की मोहब्बत और इस्लामी परवरिश के तीन तरीक़े

बच्चों के दिल में हज़रत अली की मोहब्बत कैसे पैदा करें?

अमीरुल मोमिनीन हज़रत अली (अलैहिस्सलाम) की मोहब्बत एक अनमोल दौलत है। अगर बचपन से ही यह मोहब्बत बच्चों के दिलों में बस जाए, तो पूरी ज़िंदगी उनके लिए राह दिखाने वाली रौशनी बन सकती है।

लेकिन बच्चों के दिलों में इस मोहब्बत को कैसे बढ़ाया जाए और इसे केवल दिली लगाव तक सीमित न रखकर उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा कैसे बनाया जाए?

11वीं हिजरी के मशहूर शिया आलिम अल्लामा मुहम्मद तक़ी मजलिसी ने रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि व आलेहि वसल्लम) की एक हदीस की व्याख्या करते हुए माता-पिता को कुछ ऐसे तरीक़े बताए हैं, जिन्हें वे अपनी ज़िंदगी में अपना सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः हरम -ए- इमाम अली (अ.); बेचैन दिलों की पनाहगाह

इन तरीक़ों से पता चलता है कि हज़रत अली (अ.) की मोहब्बत के साथ बच्चों की परवरिश करने के लिए सोच-समझकर योजना बनाने और अहलेबैत (अलैहिमुस्सलाम) की मोहब्बत को बच्चों की ज़िंदगी के ख़ुशनुमा पलों से जोड़ने की ज़रूरत है।

हज़रत अली की मोहब्बत बच्चों के दिल में पैदा करने के 3 पैक्टिकल तरीक़े

अल्लामा मुहम्मद तक़ी मजलिसी ने अपनी किताब रौज़तुल मुत्तक़ीन में रसूलुल्लाह (स.) की इस हदीस:

«أدّبوا أولادَكم عَلى حُبِّ عليّ عليه‌السلام»

“अपने बच्चों की परवरिश अली (अ.) की मोहब्बत के साथ करो।”

की व्याख्या करते हुए अल्लामा मजलिसी ने बच्चों के दिलों में अमीरुल मोमिनीन हज़रत अली (अ.) की मोहब्बत बसाने के लिए माता-पिता को तीन तरीक़े बताए हैं:

  1. अपने बच्चों को अमीरुल मोमिनीन हज़रत अली (अ.) की फ़ज़ीलतें सुनाएँ।
  2. जब भी आप अपने बच्चों के लिए उनकी पसंद की कोई चीज़ लाएँ, जैसे खाने की चीज़ें, कपड़े, तोहफ़े आदि, तो उनसे कहें: “ये तोहफ़े अमीरुल मोमिनीन हज़रत अली (अ.) की तरफ़ से हैं।”
  3. जब भी बच्चों से कोई मुसीबत दूर हो जाए, तो उनसे कहें: “मौला अली (अ.) की बरकत से यह मुसीबत तुमसे दूर हुई है।” [1]

इस तरह अपने बच्चों की परवरिश करें, ताकि हज़रत अली (अ.) की मोहब्बत उनके दिलों में बस जाए।

बच्चों की परवरिश में माता-पिता की भूमिका

माता-पिता को अपने बच्चों की परवरिश हज़रत अली (अ.) की मोहब्बत के साथ करने के लिए पहले से योजना बनानी चाहिए।

घर में बच्चों को अमीरुल मोमिनीन हज़रत अली (अ.) की ज़िंदगी और फ़ज़ीलतों से जुड़ी सुंदर और दिलचस्प कहानियां सुनाने के साथ-साथ उन्हें ऐसी मजलिसों में भी ले जाना चाहिए, जहाँ अहलेबैत (अ.) की फ़ज़ीलतें और उनकी शिक्षाएँ बयान की जाती हैं।

बच्चों की ख़ुशियों को हज़रत अली की मोहब्बत से जोड़ें

बच्चों में ऐतिहासिक और धार्मिक आस्था से जुड़े विषयों को गहराई से समझने की क्षमता नहीं होती, लेकिन वे मोहब्बत को महसूस कर सकते हैं।

जब किसी बच्चे को कोई तोहफ़ा मिलता है और उसके साथ अमीरुल मोमिनीन हज़रत अली (अ.) का नाम लिया जाता है, तो धीरे-धीरे बच्चे के मन में आपका नाम ख़ुशी, प्यार, सुरक्षा और ज़िंदगी के मीठे पलों से जुड़ने लगता है।

यानी बच्चे से केवल यह कहने के बजाय कि “मौला अली (अ.) से मोहब्बत करो”, हमें कुछ ऐसा करना चाहिए कि वह आपकी मोहब्बत को अपनी ज़िंदगी में महसूस कर सके।

यह भी पढ़ेंः इमाम अली (अ) की कब्र खोदने की कोशिश किसने की और उसपर रखे संदूक़ की क्या है कहानी

पहले बच्चे के दिल में मोहब्बत का बीज बोएँ और फिर हज़रत अली (अ.) के बारे में ज्ञान और पहचान बढ़ाकर इस मोहब्बत को और गहरा करें।

ज़ाहिर है कि मोहब्बत और मारेफ़त (पहचान और समझ) दोनों को साथ-साथ बढ़ना चाहिए।

परवरिश इस तरह होनी चाहिए कि जब वे अमीरुल मोमिनीन हज़रत अली (अ.) का नाम सुनें, तो उन्हें केवल किसी ऐतिहासिक हस्ती की याद न आए, बल्कि उन्हें यह महसूस हो कि बचपन से ही आपका नाम उनकी ज़िंदगी के सभी ख़ुशनुमा पलों से जुड़ा रहा है।

बच्चों को हज़रत अली से तवस्सुल करना सिखाएँ

जब बच्चे से कोई मुसीबत दूर हो जाए और हम उससे कहें कि “अमीरुल मोमिनीन हज़रत अली (अ.) की बरकत से यह मुसीबत तुमसे दूर हुई है”, तो इससे बच्चे के दिल में हज़रत अली (अ.) का सहारा लेने और आपसे तवस्सुल करने की भावना मज़बूत हो सकती है।

इससे बच्चे को यह भी सीख मिलती है कि मुश्किलों और मुसीबतों के समय वह उस हस्ती की पनाह ले, जो पूरी दुनिया के लिए पनाह है।

************************

स्रोत और संदर्भ

[1] रौज़तुल मुत्तक़ीन, जिल्द 8, पेज 644
«…قولوا لَهُم فَضائلَه وَ كُلَّما جِئتُم بِشي‌ء إليهِم ممّا يُحِبّونَه فَقولوا لَهُم جاءَكُم بِهذا عَليُ بن أبي‌طالِب وَ كُلَّما رُفِعَ عَنهُمُ البَلاءُ فَقولوا لَهُم ذَهَب بِه أميرُالمؤمنين عَليُ بن أبي‎‌طالِب عليه‌السلام حَتّى يُحِبّون…»

 

और सामग्री

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *