अहलेबैत (अलैहिमुस्सलाम) को अल्लाह की अनुमति से सृष्टि के सभी लोकों पर विलायत हासिल है। इसके बावजूद उनकी दुनिया की ज़िंदगी में अल्लाह की बंदगी, विनम्रता और दूसरों के लिए त्याग की बेहतरीन मिसालें देखने को मिलती हैं।
हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (सलामुल्लाह अलैहा) की सीरत में भी इस सच्चाई की कई मिसालें मिलती हैं। ज़रूरतमंदों के साथ आपकी दरियादिली और उदारता आपके महान मक़ाम को और भी उजागर करती है।
एक ग़रीब बुज़ुर्ग का रसूलुल्लाह के पास आना
एक दिन अस्र की नमाज़ के बाद एक ग़रीब बुज़ुर्ग रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि व आलेहि वसल्लम) के पास आया। उसने अपनी भूख, कपड़ों की कमी और ग़रीबी के बारे अल्लाह के नबीं से शिकायत की।
उस समय रसूलुल्लाह (स.) के पास मदद करने के लिए कुछ नहीं था। आपने उसे हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) के घर भेज दिया।
हालाँकि हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.), अमीरुल मोमिनीन हज़रत अली (अ.) और रसूलुल्लाह (स.) ने ख़ुद तीन दिनों से कुछ नहीं खाया था।
हज़रत फ़ातिमा ज़हरा की दरियादिली और ग़रीब की मदद
जब वह बीबी ज़हरा के घर पहुंचा और मदद माँगी तो आपने उसे भेड़ की वह खाल दे दी, जिस पर आपके बच्चे इमाम हसन (अ.) और इमाम हुसैन (अ.) सोया करते थे।
लेकिन चूँकि इससे उस बुज़ुर्ग की ज़रूरत पूरी नहीं हो सकती थी, तो हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) ने अपने गले से वह हार उतारकर उसे दे दिया, जो हज़रत हमज़ा की बेटी फ़ातिमा ने आपको तोहफ़े में दिया था।
अम्मार बिन यासिर ने हज़रत फ़ातिमा ज़हरा का हार ख़रीदा
वह बुज़ुर्ग हार लेकर मस्जिद में आया और रसूलुल्लाह (स.) से कहा:
“मैं किसी ऐसे व्यक्ति को नहीं जानता, जिसे यह हार बेच सकूँ।”
अम्मार बिन यासिर उस समय मस्जिद में मौजूद थे। उन्होंने जब हार देखा और पूरी घटना का पता चला, तो उसे ख़रीद लिया।
यह भी पढ़ेंः
- बच्चों के दिल में हज़रत अली की मोहब्बत कैसे पैदा करें?
- फ़ातिमा ज़हरा (स.) की मोहब्बत अहलेबैत की हदीसों में
उन्होंने हार की क़ीमत के अलावा उन्होंने उस ग़रीब बुज़ुर्ग के लिए खाना, कपड़े और अपने परिवार के पास वापस जाने के लिए सवारी का इंतज़ाम भी किया।
इसके बाद अम्मार बिन यासिर ने हार को ख़ुशबू लगाकर अपने ग़ुलाम के साथ रसूलुल्लाह (स.) के पास भेज दिया।
रसूलुल्लाह (स.) ने वह हार हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) को वापस कर दिया और ग़ुलाम भी तोहफ़े में आपको दे दिया।
ग़ुलाम हार लेकर हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) की ख़िदमत में पहुँचा। आपने हार ले लिया और ग़ुलाम को अल्लाह की राह में आज़ाद कर दिया।
हज़रत फ़ातिमा ज़हरा के हार की बरकतें
इस तरह एक हार ने एक भूखे को खाना खिलाया, एक बे-कपड़ा इंसान को कपड़े पहनाए, एक ग़रीब की ज़रूरतें पूरी कीं, एक ग़ुलाम को आज़ाद किया और आख़िर में वह हार फिर अपने मालिक के पास वापस पहुँच गया!
इस घटना को देखकर रसूलुल्लाह (स.) रो पड़े और अपनी प्यारी बेटी की फ़ज़ीलतों और उनके ऊँचे मक़ाम के बारे में बयान किया। आपने हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) को “आदम की संतानों में सभी महिलाओं की सरदार” बताया। [1]
हज़रत फ़ातिमा ज़हरा की सीरत और उदारता
यह घटना उस महान ख़ातून की महानता की एक झलक मात्र है, जिनकी दरियादिली और उदारता सीमाओं से परे हैं। यहां तक कि आपने अपने जीवन के सबसे कठिन पलों में भी दूसरों की सहायता करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
एक गरीब को हार का देना और उसके बाद की सारी घटनाओं आपकी उदारता महानता और फ़ज़ीलतों की केवल एक छोटी-सी झलक है।
****************************
स्रोत और संदर्भ
[1] बिहारुल अनवार, जिल्द 43, पेज 56
عَنْ جَابِرِ بْنِ عَبْدِاللهِ الْأَنْصَارِیِّ قَالَ: صَلَّی بِنَا رَسُولُ اللهِ صلی الله علیه وآله صَلَاهَ الْعَصْرِ فَلَمَّا انْفَتَلَ جَلَسَ فِی قِبْلَتِهِ وَ النَّاسُ حَوْلَهُ فَبَیْنَا هُمْ کَذَلِکَ إِذْ أَقْبَلَ إِلَیْهِ شَیْخٌ مِنْ مُهَاجِرَهِ الْعَرَبِ عَلَیْهِ سَمَلٌ قَدْ تَهَلَّلَ وَ أَخْلَقَ وَ هُوَ لَا یَکَادُ یَتَمَالَکُ کِبَراً وَ ضَعْفاً فَأَقْبَلَ عَلَیْهِ رَسُولُ اللهِ صلی الله علیه وآله یَسْتَحِثُّهُ الْخَبَرَ فَقَالَ الشَّیْخُ یَا نَبِیَّ اللَّهِ أَنَا جَائِعُ الْکَبِدِ فَأَطْعِمْنِی وَ عَارِی الْجَسَدِ فَاکْسُنِی وَ فَقِیرٌ فَأَرِشْنِی فَقَالَ صلی الله علیه و آله مَا أَجِدُ لَکَ شَیْئاً وَ لَکِنَّ الدَّالَّ عَلَی الْخَیْرِ کَفَاعِلِهِ انْطَلِقْ إِلَی مَنْزِلِ مَنْ یُحِبُّ اللهَ وَ رَسُولَهُ وَ یُحِبُّهُ اللهُ وَ رَسُولُهُ یُؤْثِرُ اللهَ عَلَی نَفْسِهِ انْطَلِقْ إِلَی حُجْرَهِ فَاطِمَهَ وَ کَانَ بَیْتُهَا مُلَاصِقَ بَیْتِ رَسُولِ اللهِ صلی الله علیه و آله الَّذِی یَنْفَرِدُ بِهِ لِنَفْسِهِ مِنْ أَزْوَاجِهِ وَ قَالَ یَا بِلَالُ قُمْ فَقِفْ بِهِ عَلَی مَنْزِلِ فَاطِمَهَ فَانْطَلَقَ الْأَعْرَابِیُّ مَعَ بِلَالٍ فَلَمَّا وَقَفَ عَلَی بَابِ فَاطِمَهَ نَادَی بِأَعْلَی صَوْتِهِ السَّلَامُ عَلَیْکُمْ یَا أَهْلَ بَیْتِ النُّبُوَّهِ وَ مُخْتَلَفَ الْمَلَائِکَهِ وَ مَهْبِطَ جَبْرَئِیلَ الرُّوحِ الْأَمِینِ بِالتَّنْزِیلِ مِنْ عِنْدِ رَبِّ الْعَالَمِینَ فَقَالَتْ فَاطِمَهُ وَ عَلَیْکَ السَّلَامُ فَمَنْ أَنْتَ یَا هَذَا قَالَ شَیْخٌ مِنَ الْعَرَبِ أَقْبَلْتُ عَلَی أَبِیکِ سَیِّدِ الْبَشَرِ مُهَاجِراً مِنْ شُقَّهٍ وَ أَنَا یَا بِنْتَ مُحَمَّدٍ عَارِی الْجَسَدِ جَائِعُ الْکَبِدِ فَوَاسِینِی یَرْحَمُکِ اللهُ وَ کَانَ لِفَاطِمَهَ وَ عَلِیٍّ فِی تِلْکَ الْحَالِ وَ رَسُولِ اللَّهِ صلی الله علیه و آله ثلاثا [ثَلَاثٌ] مَا طَعِمُوا فِیهَا طَعَاماً وَ قَدْ عَلِمَ رَسُولُ اللهِ صلی الله علیه وآله ذَلِکَ مِنْ شَأْنِهِمَا فَعَمَدَتْ فَاطِمَهُ إِلَی جِلْدِ کَبْشٍ مَدْبُوغٍ بِالْقَرَظِ کَانَ یَنَامُ عَلَیْهِ الْحَسَنُ وَ الْحُسَیْنُ فَقَالَتْ خُذْ هَذَا أَیُّهَا الطَّارِقُ فَعَسَی اللهُ أَنْ یَرْتَاحَ لَکَ مَا هُوَ خَیْرٌ مِنْهُ قَالَ الْأَعْرَابِیُّ یَا بِنْتَ مُحَمَّدٍ شَکَوْتُ إِلَیْکَ الْجُوعَ فَنَاوَلْتِینِی جِلْدَ کَبْشٍ مَا أَنَا صَانِعٌ بِهِ مَعَ مَا أَجِدُ مِنَ السَّغَبِ قَالَ فَعَمَدَتْ لَمَّا سَمِعَتْ هَذَا مِنْ قَوْلِهِ إِلَی عِقْدٍ کَانَ فِی عُنُقِهَا أَهْدَتْهُ لَهَا فَاطِمَهُ بِنْتُ عَمِّهَا حَمْزَهَ بْنِ عَبْدِالْمُطَّلِبِ فَقَطَعَتْهُ مِنْ عُنُقِهَا وَ نَبَذَتْهُ إِلَی الْأَعْرَابِیِّ فَقَالَتْ خُذْهُ وَ بِعْهُ فَعَسَی اللهُ أَنْ یُعَوِّضَکَ بِهِ مَا هُوَ خَیْرٌ مِنْهُ فَأَخَذَ الْأَعْرَابِیُّ الْعِقْدَ وَ انْطَلَقَ إِلَی مَسْجِدِ رَسُولِ اللهِ وَ النَّبِیُّ صلی الله علیه وآله جَالِسٌ فِی أَصْحَابِهِ فَقَالَ یَا رَسُولَ اللهِ أَعْطَتْنِی فَاطِمَهُ بِنْتُ مُحَمَّدٍ هَذَا الْعِقْدَ فَقَالَتْ بِعْهُ فَعَسَی اللهُ أَنْ یَصْنَعَ لَکَ قَالَ فَبَکَی النَّبِیُّ صلی الله علیه وآله وَ قَالَ وَ کَیْفَ لَا یَصْنَعُ اللهُ لَکَ وَ قَدْ أَعْطَتْکَهُ فَاطِمَهُ بِنْتُ مُحَمَّدٍ سَیِّدَهُ بَنَاتِ آدَمَ فَقَامَ عَمَّارُ بْنُ یَاسِرٍ رَحْمَهُ اللهِ عَلَیْهِ فَقَالَ یَا رَسُولَ اللهِ أَ تَأْذَنُ لِی بِشِرَاءِ هَذَا الْعِقْدِ قَالَ اشْتَرِهِ یَا عَمَّارُ فَلَوِ اشْتَرَکَ فِیهِ الثَّقَلَانِ مَا عَذَّبَهُمُ اللهُ بِالنَّارِ فَقَالَ عَمَّارٌ بِکَمِ الْعِقْدُ یَا أَعْرَابِیُّ قَالَ بِشَبْعَهٍ مِنَ الْخُبْزِ وَ اللَّحْمِ وَ بُرْدَهٍ یَمَانِیَّهٍ أَسْتُرُ بِهَا عَوْرَتِی وَ أُصَلِّی فِیهَا لِرَبِّی وَ دِینَارٍ یُبْلِغُنِی إِلَی أَهْلِی وَ کَانَ عَمَّارٌ قَدْ بَاعَ سَهْمَهُ الَّذِی نَفَلَهُ رَسُولُ اللهِ صلی الله علیه وآله مِنْ خَیْبَرَ وَ لَمْ یُبْقِ مِنْهُ شَیْئاً فَقَالَ لَکَ عِشْرُونَ دِینَاراً وَ مِائَتَا دِرْهَمٍ هَجَرِیَّهٌ وَ بُرْدَهٌ یَمَانِیَّهٌ وَ رَاحِلَتِی تُبْلِغُکَ أَهْلَکَ وَ شِبَعُکَ مِنْ خُبْزِ الْبُرِّ وَ اللَّحْمِ فَقَالَ الْأَعْرَابِیُّ مَا أَسْخَاکَ بِالْمَالِ أَیُّهَا الرَّجُلُ وَ انْطَلَقَ بِهِ عَمَّارٌ فَوَفَّاهُ مَا ضَمِنَ لَهُ وَ عَادَ الْأَعْرَابِیُّ إِلَی رَسُولِ اللهِ صلی الله علیه و آله فَقَالَ لَهُ رَسُولُ اللهِ صلی الله علیه وآله أَ شَبِعْتَ وَ اکْتَسَیْتَ قَالَ الْأَعْرَابِیُّ نَعَمْ وَ اسْتَغْنَیْتُ بِأَبِی أَنْتَ وَ أُمِّی قَالَ فَاجْزِ فَاطِمَهَ بِصَنِیعِهَا فَقَالَ الْأَعْرَابِیُّ اللَّهُمَّ إِنَّکَ إِلَهٌ مَا اسْتَحْدَثْنَاکَ وَ لَا إِلَهَ لَنَا نَعْبُدُهُ سِوَاکَ وَ أَنْتَ رَازِقُنَا عَلَی کُلِّ الْجِهَاتِ اللَّهُمَّ أَعْطِ فَاطِمَهَ مَا لَا عَیْنٌ رَأَتْ وَ لَا أُذُنٌ سَمِعَتْ فَأَمَّنَ النَّبِیُّ صلی الله علیه وآله عَلَی دُعَائِهِ وَ أَقْبَلَ عَلَی أَصْحَابِهِ فَقَالَ إِنَّ اللهَ قَدْ أَعْطَی فَاطِمَهَ فِی الدُّنْیَا ذَلِکَ أَنَا أَبُوهَا وَ مَا أَحَدٌ مِنَ الْعَالَمِینَ مِثْلِی وَ عَلِیٌّ بَعْلُهَا وَ لَوْ لَا عَلِیٌّ مَا کَانَ لِفَاطِمَهَ کُفْوٌ أَبَداً وَ أَعْطَاهَا الْحَسَنَ وَ الْحُسَیْنَ وَ مَا لِلْعَالَمِینَ مِثْلُهُمَا سَیِّدَا شَبَابِ أَسْبَاطِ الْأَنْبِیَاءِ وَ سَیِّدَا شَبَابِ أَهْلِ الْجَنَّهِ.