नीचे अमीरुल मोमिनीन (अलैहिस्सलाम) की सीरत और जीवन का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत है।
यदि दिल में ख़ुदा की पहचान की चाह हो, तो अली के चेहरे में सब कुछ देखो
अली के माध्यम से ही, अल्लाह की क़सम, मैंने ख़ुदा को पहचाना
- नाम: अली बिन अबी तालिब (अलैहिस्सलाम)
- पिता का नाम: अबू तालिब, अब्दे मुनाफ़ और इमरान
- माता का नाम: फ़ातिमा बिन्त असद बिन हाशिम
- दादा का नाम: अब्दुल-मुत्तलिब बिन हाशिम
- भाइयों के नाम: तालिब, अक़ील, जाफ़र
- बहनों के नाम: उम्मे हानी, जुमाना
- जन्म की तारीख़ और स्थान: अमीरुल मोमिनीन (अलैहिस्सलाम) का जन्म शुक्रवार, रजब महीने की तेरहवीं तारीख़ को पवित्र काबा में, हज़रत पैग़म्बर-ए-अकरम (सल्लल्लाहु अलैहि व आलिहि) के जन्म के तीस वर्ष बाद हुआ।
- इस्लाम स्वीकार करना: वे इस्लाम स्वीकार करने वाले पहले व्यक्ति थे।
- सबसे प्रसिद्ध पत्नियाँ: फ़ातिमा अल-ज़हरा (सलामुल्लाह अलैहा), उम्मुल-बनीन बिन्ते हिज़ाम बिन ख़ालिद बिन दारिम अल-किलाबिय्या, लैला बिन्ते मसऊद अद-दारिमिय्या, अस्मा बिन्ते उमैस अल-ख़सअमिय्या, ख़ौला बिन्ते जाफ़र बिन क़ैस अल-ख़सअमिय्या, उम्मे हबीब बिन्ते रबीआ, उम्मे सईद बिन्ते उरवा बिन मसऊद अस-सक़फ़ी।
- पुत्र: हसन (अलैहिस्सलाम), हुसैन (अलैहिस्सलाम), मुहसिन, मुहम्मद (जिनकी कुनियत अबुल-क़ासिम है और जो इब्ने हनफ़िय्या के नाम से प्रसिद्ध हैं), अब्बास (अबुल-फ़ज़्ल), अम्र, जाफ़र, उस्मान, अब्दुल्लाह, मुहम्मद असग़र (जिनकी कुनियत अबू बक्र है), उबैदुल्लाह, औन और यहया।
- पुत्रियाँ: ज़ैनबे कुबरा (सलामुल्लाह अलैहा), ज़ैनबे सुग़रा (जिनकी कुनियत उम्मे कुलसूम है), रुक़य्या, उम्मे हसन, रमला, नफ़ीसा, रुक़य्या सुग़रा, उम्मे हानी, उम्मे किराम जुमाना (जिनकी कुनियत उम्मे जाफ़र है), इमामा, उम्मे सलमा, मैमूना, ख़दीजा और फ़ातिमा।
- अमीरुल मोमिनीन (अलैहिस्सलाम) की कुनियतें: अबुल-हसन, अबुल-हुसैन, अबुस-सिब्तैन, अबु-रैहानतैन, अबू तुराब; यह वह कुनियत है जो रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि व आलिहि) ने अमीरुल मोमिनीन (अलैहिस्सलाम) को दी थी।
- इमाम अली (अलैहिस्सलाम) की उपाधियाँ: अमीरुल मोमिनीन, मुर्तज़ा, वसी, हैदर, यअसूबुल-मोमिनीन, यअसूबुद-दीन।
अमीरुल मोमिनीन (अलैहिस्सलाम) की विशेषताएँ
1- अमीरुल मोमिनीन (अलैहिस्सलाम) का जन्म पवित्र काबा में हुआ। आप से पहले कोई भी उस मुबारक स्थान पर नही जन्मा।
2- जब पैग़म्बर (सल्लल्लाहु अलैहि व आलिहि) ने मुसलमानों के बीच भाईचारा स्थापित किया, तो स्वयं अमीरुल मोमिनीन (अलैहिस्सलाम) के साथ भाईचारे का संबंध स्थापित किया (अली को अपना भाई बनाया)।
3- वे पैग़म्बरे अकरम (सल्लल्लाहु अलैहि व आलिहि) के ध्वजवाहक थे।
4- पैग़म्बरे अकरम (सल्लल्लाहु अलैहि व आलिहि) युद्धों की कमान अमीरुल मोमिनीन (अलैहिस्सलाम) को सौंपते थे।
5- अमीरुल मोमिनीन (अलैहिस्सलाम) ने हज़रत पैग़म्बर (सल्लल्लाहु अलैहि व आलिहि) की ओर से सूरह तौबा की आयतों और उसके संदेशों को लोगों तक पहुँचाया।
अमीरुल मोमिनीन (अलैहिस्सलाम) की बैअत: दसवीं हिजरी के ज़िलहिज्जा महीने की आठवीं तारीख़ को, ग़दीर-ए-ख़ुम में रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि व आलिहि) के आदेश से लोगों ने अमीरुल मोमिनीन (अलैहिस्सलाम) की (पैग़म्बर के) उत्तराधिकारी के तौर पर बैअत की। किंतु वे 35 हिजरी के ज़िलहिज्जा में लोगों को ज़ाहिरी ख़लीफ़ा बने।
- प्रत्यक्ष ख़िलाफ़त का स्थान: कूफ़ा।
- अमीरुल मोमिनीन (अलैहिस्सलाम) के कवि: नजाशी, अअवर अश-शनी।
- अंगूठी पर अंकित वाक्य: الله الملک وعلی عبده
- युद्ध: जमल, सिफ़्फ़ीन, नहरवान।
- ध्वज: रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि व आलिहि) का ध्वज।
- रचनाएँ: नहजुल-बलाग़ा।
- कातिब (मुंशी): अब्दुल्लाह बिन अबी राफ़े।
शहादत: अमीरुल मोमिनीन (अलैहिस्सलाम) पर सन 40 हिजरी में रमज़ान के पवित्र महीने की उन्नीसवीं रात को जब वे मस्जिदे कूफ़ा में फ़ज्र की नमाज़ के लिए खड़े थे, «अब्दुर्रहमान बिन मुलजम मुरादी ख़ारिजी» ने तलवार से वार किया। इसके बाद वे बिस्तर पर रहे और उसी महीने की इक्कीसवीं रात को शहीद हो गए।
पवित्र मज़ार: इमाम हसन (अलैहिस्सलाम) ने हज़रत के पवित्र शरीर को «अल-ग़री» क्षेत्र, अर्थात आज के नजफ़ अशरफ़ में दफ़्न किया। ख़वारिज और मुआविया से तक़य्या के कारण उस मज़ार को गुप्त रखा गया। आज हज़रत का पवित्र मज़ार अपनी महानता, गरिमा और ऊँचाई में मानो आसमान से होड़ करता है।