Most searched:

हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) की शहादत से पहले के घटनाक्रम का प्रतीकात्मक दृश्य

हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) की शहादत से पहले के वाक़ेआत

हदीस और तारीख़ की किताबों में पैगम्बर की शहादत के हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) जो बीती उसके बारे में कई रिवायतें दर्ज हैं।

इन रिवायतों में पैग़म्बर (स.) की ओर से अपनी बेटी पर आने वाली मुसीबतों की पहले से ख़बर देने से लेकर घर की गरिमा को ख़तरे में डालने, अमीरुल मोमिनीन हज़रत अली (अ.) के बचाव में हज़रत फ़ातिमा (स.) के डटकर खड़े होने, उन्हें शारीरिक चोट पहुँचाए जाने और उन्हें तकलीफ़ देने वालों के प्रति उनके रुख़ तक का उल्लेख मिलता है।

जब हम इन रिवायतों को एक साथ देखते हैं जो हमारे सामने वह पूरा कैनवस बनकर तैयार होता है जिसमें बीबी ज़हरा पर हुए जुल्मों की पूरी तस्वीर दिखती है।

इमाम जाफ़र सादिक़ (अ.) की एक रिवायत में मेराज की उस घटना का ज़िक्र मिलता है, जिसमें पैग़म्बर (स.) को हज़रत फ़ातिमा (स.) के भविष्य और उन पर आने वाली तकलीफ़ों के बारे में बताया गया था। इस रिवायत के अनुसार, हज़रत फ़ातिमा (स.) का हक़ उनसे छीन लिया जाएगा। वह्य के घर में उनकी इजाज़त के बिना दाख़िल हुआ जाएगा। गर्भावस्था के दौरान उन पर हमला किया जाएगा और उन्हें शारीरिक चोटें पहुँचाई जाएँगी। इन चोटों के कारण उनका गर्भपात होगा और आख़िरकार इन्हीं ज़ख़्मों और तकलीफ़ों के चलते उनकी शहादत होगी। [1]

बलाज़री ने अपनी किताब अंसाबुल अशराफ़ में भी लिखा है कि उमर हाथ में मशाल लेकर हज़रत फ़ातिमा (स.) के घर की ओर आया। जब हज़रत फ़ातिमा (स.) ने उससे पूछा कि क्या वह घर को उसके रहने वालों समेत जलाना चाहता है, तो उसने जवाब दिया: हाँ, मैं इसे इसके रहने वालों समेत आग लगा दूँगा! [2]

ये घटनाएँ केवल हक़ माँगने और घर को जलाने की धमकी तक सीमित नहीं रहीं। जब अमीरुल मोमिनीन हज़रत अली (अ.) को ले जाने के लिए कुछ लोग उनके घर पहुँचे, तो हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) अपने पति के बचाव में हमलावरों के सामने डटकर खड़ी हो गईं।

शैख़ तबरसी की किताब अल–इहतिजाज में दर्ज रिवायत के अनुसार, अबू बक्र के आदेश पर क़ुनफ़ुज़ ने कोड़े से हज़रत फ़ातिमा (स.) की बाज़ू पर वार किया। परिणामस्वरूप हज़रत मुहसिन (अ.) का गर्भपात हो गया और हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) अपनी शहादत तक बिस्तर पर रहीं। [3]

एक दूसरी रिवायत में अल्लामा मजलिसी ने बिहारुल अनवार में उमर के ग़ुलाम क़ुनफ़ुज़ द्वारा उसके आदेश पर तलवार के म्यान से हज़रत फ़ातिमा (स.) को चोट पहुँचाने का उल्लेख किया है। यह वही चोट थी जिसके परिणामस्वरूप हज़रत मुहसिन (अ.) साक़ित हुए और अंततः हज़रत फ़ातिमा (स.) की शहादत हुई। [4]

हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) की मज़लूमियत केवल शारीरिक चोटों तक सीमित नहीं थी। दलाइलुल इमामा की रिवायत के अनुसार, हज़रत फ़ातिमा (स.) उन लोगों से मिलने से परहेज़ करती थीं जिन्होंने उन्हें तकलीफ़ पहुँचाई थी। जब वे दोनों व्यक्ति अमीरुल मोमिनीन हज़रत अली (अ.) की मध्यस्थता से आपके पास पहुँचे, तो आपने पैग़म्बर (स.) का यह फ़रमान याद दिलाया:

“फ़ातिमा मेरे जिगर का टुकड़ा है। जिसने उसे तकलीफ़ पहुँचाई, उसने मुझे तकलीफ़ पहुँचाई।”

इसके बाद आपने फ़रमाया:

“ख़ुदा की क़सम! तुम दोनों ने मुझे तकलीफ़ पहुँचाई है।” [5]

ये रिवायतें बताती हैं कि पैग़म्बर (स.) की वफ़ात के बाद के दिन हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) के लिए दुखों और मुसीबतों से भरे हुए थे। अपने हक़ से वंचित किया जाना, घर की गरिमा का उल्लंघन और अमीरुल मोमिनीन हज़रत अली (अ.) के बचाव में खड़े होने के दौरान पहुँचाई गई चोटें—इन सबके साथ बीमारी और अंततः शहादत की घटना, पैग़म्बर (स.) की वफ़ात के बाद के दिनों में हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) की मज़लूमियत के विभिन्न पहलुओं को उजागर करती हैं।

हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) की शहादत तक के वाक़ेआत की टाइमलाइन

1. फिर ताज़ा हुआ ग़म; पैग़म्बर की वफ़ात से हज़रत ज़हरा (स.) की शहादत तक

2. हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) की मज़लूमियत और फ़िदक की घटना का पूरा विवरण

3. अयादत के लिए आए ख़िलाफ़त के ग़ासिबों से हज़रत ज़हरा (स.) ने जताई खुली नाराज़गी

4. हज़रत अली (अ.) की मज़लूमियत और तन्हाई: नबियों की कठिनाइयों से क्या समानता थी?

5. हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) की शहादत से पहले के वाक़ेआत

6. हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) की शहादत अहले बैत की हदीसों में

7. हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) के बिछड़ने पर इमाम अली (अ.) का ग़म

8. हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) को ग़ुस्ल किसने दिया?

9. हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) ने अपनी क़ब्र छिपाने की वसीयत क्यों की?

10. फ़ातिमा ज़हरा (स.) की क़ब्र कहाँ है और उसे क्यों छिपाया गया?

********************************

संदर्भ

  1. तावीलुल आयात अलज़ाहिरा, जिल्द 1, पेज 837
    «و أمّا اِبنَتُكَ فَتُظلَمُ و تُحرَمُ و يُؤخَذُ حَقَّها»
  1. अनसाबुल अशराफ़, जिल्द 1, पेज 586
    فَجاءَ عُمَرُ و مَعَهُ فَتيلَةٌ فَتَلقَتهُ فاطِمَة عَلى البابِ
  1. अल एहतेजाज, जिल्द 1, पेज 80
    فَأرسَلَ أبوبَكرٍ إلَى قُنفُذٍ اِضرِبها فَألجَأها إلَى عِضادَةِ
  1. बिहारुल अनवार, जिल्द 43, पेज 170
    و كانَ سَبَبُ وَفاتِها أنَّ قُنفُذاً مَولَى عُمَرَ لَكَزَها
  1. दलाएलुल इमामा, पेज 135
    قالَت سَلام‌ُالله‌ِعَلیها: فَواللهِ لَقَد آذَيتُماني

और सामग्री

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *