Most searched:

सलूनी और अक़ीलूनी: हज़रत अली और अबू बक्र से संबंधित दो ऐतिहासिक कथन

सलूनी या अक़ीलूनी? हज़रत अली और अबू बक्र के दो कथन

दो व्यक्तियों के दो कथन, जो सच्चाई की तलाश करने वालों को सोचने पर मजबूर करते हैं।

रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि व आलेहि वसल्लम) की शहादत के बाद इस्लामी उम्मत के सामने एक महत्वपूर्ण सवाल खड़ा हुआ:

लोगों को दीन की सही राह कौन दिखाएगा और उनके धार्मिक सवालों का जवाब कौन देगा?

इसी विषय में हज़रत अली (अलैहिस्सलाम) और अबू बक्र से दो अलग-अलग कथन नक़्ल किए गए हैं।

अमीरुल मोमिनीन हज़रत अली (अ.स.) फ़रमाते थे:

“मुझे खो देने से पहले मुझसे पूछ लो।” [1]

अर्थात, जब तक मैं तुम्हारे बीच मौजूद हूँ, जो कुछ पूछना चाहते हो, मुझसे पूछ सकते हो।

इमाम अली का यह फ़रमान उनके इलाही इल्म की अक्कासी करता है जो बाबे मदीनतुल इल्म की ज़बान से जारी हुआ है।

इससे पता चलता है कि मौला अली का इल्म केवल आम इंसानों की तरह सीखी गई बातों तक सीमित नहीं था, बल्कि अल्लाह की अनुमति से आपको उम्मत की हिदायत के लिए विशेष इल्म प्राप्त था।

सलूनी और अक़ीलूनी में क्या अंतर है?

दूसरी तरफ़ अबू बक्र कहते हैं: अक़ीलूनी (मुझे छोड़ दो)

अर्थात, मुझे ख़िलाफ़त की ज़िम्मेदारी से अलग कर दो।

शिया अक़ीदे के अनुसार, इन दोनों (इमाम अली और अबूबक्र) को यह दो कथन इतिहासकारों के सामने महत्वपूर्ण सवाल रखते हैं

जब हज़रत अली (अ.) लोगों को अपने इल्म से फ़ायदा उठाने की दावत दे रहे थे, तो इस्लामी समाज ने उन्हें राजनीतिक नेतृत्व के पद पर क्यों नहीं अपनाया?

मामला केवल दो व्यक्तियों की तुलना नहीं है, बल्कि उम्मत की हिदायत में अल्लाह की ओर से दिए गए विशेष इल्म के महत्व का सवाल है।

“सलूनी” लोगों को इल्म से फ़ायदा उठाने की दावत थी। लेकिन क्या उम्मत ने इस अवसर की क़द्र की?

क्या सलूनी और अक़ीलूनी बराबर हो सकते हैं?

इतिहास में शिया उलमा और शायरों ने सच्चाई की तलाश करने वालों के सामने बार-बार यह सवाल रखा हैः क्या यह दोनों (अली व अबूबक्र) बराबर थे?

क्या «سَلوني» और «أقيلوني» को बराबर माना जा सकता है?

सबसे पहले इस सवाल को लोगों के सामने स्वयं हज़रत अली (अ.स.) के ख़ुत्बा-ए-शिक़शिक़िया में रखा है।

ख़ुत्बा-ए-शिक़शिक़िया में हज़रत अली (अ.स.) ने क्या फ़रमाया?

नहजुल बलाग़ा के तीसरे ख़ुत्बे, जिसे ख़ुत्बा-ए-शिक़शिक़िया कहा जाता है, में हज़रत अली (अ.स.) फ़रमाते हैं:

«فَيا عَجَبا بَينا هُوَ يَستَقيلُها في حَياتِهِ إذ عَقَدَها لآخَرَ بَعدَ وَفاتِهِ»

“कितने आश्चर्य की बात है! वह अपने जीवन में लोगों से ख़िलाफ़त की ज़िम्मेदारी से मुक्त किए जाने की माँग करता था, लेकिन अपनी मृत्यु के समय उसी ख़िलाफ़त को अपने बाद दूसरे व्यक्ति के लिए तय कर गया!” [3]

****************************

स्रोत और संदर्भ

[1] नहजुल बलाग़ा, ख़ुत्बा 189

[2] अर-रियाज़ुन नज़रा, मुहिब्बुद्दीन तबरी, इस सुन्नी आलिम ने सातवीं शताब्दी हिजरी में अपनी किताब में एक पूरा अध्याया जिसना नाम है «ذكر استقالة أبي‌بكر من البيعة» लिखा, और इसमें अबूबक्र द्वारा अपने को ख़िलाफ़त से अलग कर दिए जाने के बारे में अनेक रिवायतें दर्ज की हैं।

[3] नहजुल बलाग़ा, ख़ुत्बा 3

और सामग्री

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *