इनमें से एक वसीयत उन लोगों के बारे में थी, जिन्हें उनकी नमाज़े जनाज़ा पढ़ने की अनुमति नहीं दी जानी थी।
इस वसीयत का उल्लेख इतिहास और हदीस की विभिन्न किताबों में अलग-अलग शब्दों के साथ मिलता है।
कुछ रिवायतों में अबू बक्र और उमर का नाम स्पष्ट रूप से आया है। जबकि कुछ दूसरी रिवायतों में ‘वे दो पुरुष’, ‘कुछ पुरुष’ या ‘वे लोग जिन्होंने मुझ पर ज़ुल्म किया’ जैसे शब्द इस्तेमाल हुए हैं।
इन शब्दों के अंतर को समझना महत्वपूर्ण है, ताकि हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) की वसीयत का सही अर्थ और उसका उद्देश्य स्पष्ट हो सके।
हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) ने अबू बक्र और उमर के बारे में क्या वसीयत की?
हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (सलामुल्लाह अलैहा) से नक़्ल की गई एक रिवायत में बताया गया है कि उन्होंने हज़रत अली (अलैहिस्सलाम) को अल्लाह और उसके रसूल (स.) का वास्ता देकर कहा:
“ऐ अली! मैं आपको अल्लाह और उसके रसूल (स.) के हक़ का वास्ता देकर कहती हूँ कि अबू बक्र और उमर में से कोई भी मेरी नमाज़े जनाज़ा न पढ़े।“ [1]
यह रिवायत बिहारुल अनवार में है और इसमें दोनों व्यक्तियों के नाम स्पष्ट रूप से बताए गए हैं।
इमाम जाफ़र सादिक़ (अ.) ने हज़रत ज़हरा के रात में दफ़न होने का क्या कारण बताया?
शेख़ सदूक़ ने अपनी किताब इललुश शराए में इमाम जाफ़र सादिक़ (अलैहिस्सलाम) से एक रिवायत नक़्ल की है। इस रिवायत में जब इमाम से पूछा गया कि हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) को रात में क्यों दफ़न किया गया था।
तो इमाम (अ.) ने जवाब दिया:
“क्योंकि उन्होंने वसीयत की थी कि कुछ पुरुष उनकी नमाज़े जनाज़ा न पढ़ें।“ [2]
इस रिवायत में उन लोगों का नाम नहीं लिया गया हैं जिनको नमाज़े जनाज़ा में शामिल होने से रोका गया है, बल्कि रिवायत में ‘पुरुषों’ शब्द का प्रयोग किया गया है।
अबू बक्र और उमर मेरे जनाज़े में शामिल न हों!
किताब मुस्तदरकुल वसाइल व मुस्तनबतुल मसाइल में भी हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (सलामुल्लाह अलैहा) की वसीयत का उल्लेख मिलता है।
इस रिवायत के अनुसार:
“हज़रत फ़ातिमा (स.अ.) ने वसीयत की थी कि अबू बक्र और उमर उनकी नमाज़े जनाज़ा न पढ़ें।“
इसी रिवायत में आगे बताया गया है कि जब हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) का इंतिक़ाल हुआ, तो अब्बास हज़रत अली (अलैहिस्सलाम) के पास आए और पूछा:
“आप क्या करने का इरादा रखते हैं?”
अमीरुल मोमिनीन (अ.स.) ने जवाब दिया:
“मैं उन्हें रात में बाहर ले जाऊँगा।“
इसके बाद हज़रत अली (अ.) ने हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) के मुबारक जिस्म को रात में बाहर निकाला, उन्हें दफ़न किया और उनकी क़ब्र पर पानी छिड़का। [3]
इब्ने अब्बास की रिवायत: अबू बक्र और उमर को वफ़ात की सूचना न देने की वसीयत
किताब तस्लियतुल मजालिस में इब्ने अब्बास से एक रिवायत नक़्ल हुई है।
रिवायत के अनुसार, हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) ने अमीरुल मोमिनीन हज़रत अली (अलैहिस्सलाम) से वसीयत की थी कि उनके इंतिक़ाल के बाद अबू बक्र और उमर को इसकी सूचना न दी जाए।
साथ ही यह भी वसीयत की थी कि उन दोनों को उनकी नमाज़े जनाज़ा पढ़ने की अनुमति न दी जाए। [4]
रौज़तुल वाइज़ीन में हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) की वसीयत
किताब रौज़तुल वाइज़ीन में हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) की वसीयत ज़्यादा तफ़सील से बयान की गई है।
रिवायत के अनुसार, उन्होंने अमीरुल मोमिनीन (अलैहिस्सलाम) से फ़रमाया:
“मैं आपको वसीयत करती हूँ कि जिन लोगों ने मुझ पर ज़ुल्म किया और मेरा हक़ छीना, उनमें से कोई भी मेरे जनाज़े में शामिल न हो। क्योंकि वे मेरे दुश्मन और अल्लाह के रसूल के दुश्मन हैं। और उल लोगों और उनके मानने वालों में से कोई भी उनकी नमाज़े जनाज़ा न पढ़े। [5]
हज़रत अली (अ.स.) की रिवायत में ‘उन दो पुरुषों’ का उल्लेख
हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (सलामुल्लाह अलैहा) की वसीयत के बारे में अमीरुल मोमिनीन हज़रत अली (अलैहिस्सलाम) बयान करते कि अपने फरमायाः
“जब मेरा इंतिक़ाल हो जाए, तो मुझे रात में दफ़न करना और उन दो पुरुषों को, जिनका नाम मैंने पहले बताया है, मेरी वफ़ात की सूचना न देना।“ [6]
इस रिवायत में उन दोनों व्यक्तियों के नाम दोबारा नहीं लिए गए हैं, बल्कि यह कहा गया है कि ‘वे दो पुरुष जिनके नाम मैंने बताए हैं’ कहा गया है।
हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.अ.) की वसीयत से क्या पता चलता है?
हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (सलामुल्लाह अलैहा) की वसीयत के बारे में हदीस और ऐतिहासिक स्रोतों में अलग अलग शब्द इस्तेमाल हुए हैं।
कुछ रिवायतों में अबू बक्र और उमर का नाम साफ़ शब्दों में आया है।
कुछ दूसरी रिवायतों में ‘पुरुषों’, ‘दो पुरुषों’ और ‘उन लोगों जिन्होंने मुझ पर ज़ुल्म किया’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल हुआ है।
इन अलग-अलग शब्दों के बावजूद, रिवायतों से पता चलता है कि अबू बक्र और उमर उन लोगों में से थे जिनके बारे में बीबी ज़हरा (स.) से साफ़ शब्दों मे वसीयत की थी कि वे उनके जनाज़े में शामिल न हो।
कुछ जगहों पर स्पष्ट नाम का ज़िक्र किया जाना और कुछ जगहों पर केवल पुरुषों या इस प्रकार के शब्दों का उपयोग यह बताता है कि जहां पर नाम नहीं लिया गया है उनमें भी अबू बक्र और उमर बहरहाल शामिल हैं।
हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) की शहादत तक के वाक़ेआत की टाइमलाइन
1. फिर ताज़ा हुआ ग़म; पैग़म्बर की वफ़ात से हज़रत ज़हरा (स.) की शहादत तक
2. हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) की मज़लूमियत और फ़िदक की घटना का पूरा विवरण
3. अयादत के लिए आए ख़िलाफ़त के ग़ासिबों से हज़रत ज़हरा (स.) ने जताई खुली नाराज़गी
4. हज़रत अली (अ.) की मज़लूमियत और तन्हाई: नबियों की कठिनाइयों से क्या समानता थी?
5. हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) की शहादत से पहले के वाक़ेआत
6. हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) की शहादत अहले बैत की हदीसों में
7. हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) के बिछड़ने पर इमाम अली (अ.) का ग़म
8. हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) को ग़ुस्ल किसने दिया?
9. हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.) ने अपनी क़ब्र छिपाने की वसीयत क्यों की?
10. फ़ातिमा ज़हरा (स.) की क़ब्र कहाँ है और उसे क्यों छिपाया गया?
*******************
संदर्भ और स्रोत
[1] अल्लामा मजलिसी, बिहारुल अनवार, भाग 78, पृष्ठ 391
«و بِحَقِّ مُحَمَّدٍ رَسولِ اللهِ صَلَّى اللهُ عَلَيهِ و آلِهِ أن لا يُصَلِّيَ عَلَيَّ أبوبَكرٍ و لا عُمَرُ»
[2] शेख़ सदूक़, इललुश शराए, भाग 1, पृष्ठ 185
«قَالَ عَلَيهِالسَّلامُ: لِأنَّها أوصَت أن لا يُصَلِّيَ عَلَيها رِجالٌ»
[3] मुस्तदरकुल वसाइल व मुस्तनबतुल मसाइल, भाग 2, पृष्ठ 304
«أوصَت فاطِمَةُ عَلَيهاالسَّلامُ أن لا يُصَلِّيَ عَلَيها أبوبَكرٍ و لا عُمَرُ فَلَمّا تُوُفِّيَت أتاهُ العَبّاسُ فَقالَ ما تُريدُ أن تَصنَعَ قالَ عَلَيهِ السَّلامُ أُخرِجُها لَيلاً قالَ فَأخرَجَها لَيلاً و دَفَنَها و رَشَّ الماءَ عَلَى قَبرِها»
[4] तस्लियतुल मजालिस, भाग 1, पृष्ठ 568
«عن ابنعبّاس قال: أوصت فاطمة إلى عليّ عليهماالسلام ألاّ يعلم إذا ماتت أبابكر و لا عمر و لا يصلّيا عليها»
[5] रौज़तुल वाइज़ीन, भाग 1, पृष्ठ 150
«ثُمَّ قالَت أوصيكَ أن لا يَشهَدَ أحَدٌ جِنازَتي مِن هَؤلاءِ الَّذينَ ظَلَموني و أخَذوا حَقّي فَإنَّهُم أعدائي و أعداءُ رَسولِ اللهِ»
[6] अल्लामा मजलिसी, बिहारुल अनवार, भाग 43, पृष्ठ 159
«قالَت إذا أنا مِتُّ فَادفِنِّي لَیلاً و لا تُؤذِنَنَّ رَجُلَینِ ذَکَرتُهُما»